भाकपा माले की लोकल कमेटी में विनोद भारती बने सचिव

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

विकासखंड बांकेगंज की ग्राम पंचायत पुनर्भग्रंट में भाकपा माले लिबरेशन का पहला लोकल कमेटी सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में 11 सदस्यीय लोकल कमेटी का गठन हुआ और विनोद भारती को सचिव चुना गया। सम्मेलन की अध्यक्षता कृष्णा अधिकारी ने की। कार्यक्रम में कई क्षेत्रीय कार्यकर्ता शामिल हुए।

भाकपा माले की लोकल कमेटी में विनोद भारती बने सचिव

विकासखंड बांकेगंज की ग्राम पंचायत पुनर्भग्रंट में भाकपा माले लिबरेशन का प्रथम लोकल कमेटी सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में 11 सदस्यीय लोकल कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर विनोद भारती को उनकी सक्रिय भूमिका और संगठनात्मक कार्यों को देखते हुए लोकल कमेटी का सचिव चुना गया। सम्मेलन की अध्यक्षता एवं चुनाव प्रक्रिया का संचालन कृष्णा अधिकारी ने किया। सम्मेलन में कामरेड फागु चौहान, लालजीपुर के कामरेड लालजी, देशराज, मोहम्मद सलीम, वीरेंद्र, आमीन, कमालुद्दीन, दिलीप कुमार भारती, मतिपालक, जगदीश शर्मा, रामनरेश, राम आसरे राठौर, सावित्री, सायंता गौतम, प्रवेशिका, नीलम गौतम, रामकुमार, संदीप श्रीवास्तव, सलाउद्दीन सहित क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम का आयोजन जिला कमेटी सदस्य एवं मजदूर नेता कामरेड विनोद भारती द्वारा किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।