
पलिया में सज गया पटाखा बाजार, पहले दिन दिखी कम रौनक
Lakhimpur-khiri News - पलिया के टेहरा स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज मैदान में दीपावली पर्व के लिए पटाखा बाजार सजाया गया है। पहले दिन खरीदारों की कम भीड़ रही। सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम और थानाध्यक्ष ने बाजार का...
पलिया के टेहरा स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज मैदान परिसर में पटाखा बाजार सजाया गया है। पहले दिन पटाखा बाजार में खरीदारों की कम भीड़ नजर आई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम व थानाध्यक्ष समय समय पर बाजार का निरीक्षण करते दिखे। इसके साथ ही बाजार परिसर में पुलिस व अग्निशमन कर्मचारियों को तैनात किया गया है। दीपावली पर्व को लेकर शहर में दो दिन के लिए पटाखा बाजार लगाया जाता है। विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की सहमति पर चयनित स्थल पर पटाखे की दुकानें लगाई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पलिया निघासन रोड पर टेहरा तिराहे पर स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज मैदान परिसर में पटाखे का बाजार लगाए जाने के निर्देश दिए थे जिसके बाद उक्त स्थल पर भी पटाखा बाजार लगाया गया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम डा. अवनीश कुमार सिंह व थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी समय समय पर पटाखा बाजार का निरीक्षण करते नजर आए साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता रखने के लिए पुलिस व अग्निशमन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पहले दिन पटाखा बाजार में खरीददारों की कम रौनक दिखाई दी जिससे व्यापारी मायूस दिखे। पटाखा बाजार में बाइकों के जाने पर प्रशासन ने पाबंदी लगाई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


