अग्निपीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

Apr 06, 2026 01:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - निघासन तहसील के बैरिया गांव में आग से प्रभावित 24 परिवारों को समाजसेवी अनवर अली ने राहत किट वितरित की। अग्निकांड में उनकी संपत्ति और गृहस्थी जल गई थी। अनवर अली ने राशन, दाल, नमक, चीनी, तेल, साबुन, बिस्किट जैसी वस्तुएं बांटी। सरकार की ओर से राहत के लिए प्रस्ताव भी भेजा गया है।

अग्निपीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

निघासन तहसील के बैरिया गांव में अग्नि पीड़ितों को समाजसेवी पूर्व प्रधान अनवर अली ने राहत किट बांटी। यहां शनिवार को लगी आग में गांव के करीब 24 लोगों के घर जल गए थे। अग्निकांड में लोगों की गृहस्थी सहित नगदी और संपत्ति जलकर खाक हो गई। राजस्व कर्मियों ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया था। समाजसेवी अनवर अली ने सभी अग्निपीड़ितों को राशन, दाल, नमक, चीनी, तेल, साबुन, बिस्किट आदि वितरित की। इसके अलावा कोटेदार के माध्यम से अग्निपीड़ितों के लिये भोजन की व्यवस्था की गई। कानूनगो शशिप्रकाश तोमर ने बताया कि शाशन स्तर से मिलने वाली राहत के लिए प्रस्ताव भेजा चुका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।