शपथ के साथ अस्पताल में मना अग्नि सुरक्षा सप्ताह
मोतीपुर मेडिकल कालेज जिला अस्पताल में अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। डाक्टरों और स्टाफ को आग बुझाने के तरीकों और उपकरणों की सुरक्षा की जानकारी दी गई। सीएमएस डॉ. आरके कोली ने सभी को अग्नि सुरक्षा शपथ दिलाई और कार्यस्थल पर अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने का संकल्प लिया।
मोतीपुर मेडिकल कालेज जिला अस्पताल में अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इसमें डाक्टरों और स्टाफ को आग बुझाने के तरीकों, उपकरणों की सुरक्षा और उपयोग की जानकारी दी गयी। साथ सीएमएस ने सभी को अग्नि सुरक्षा शपथ भी दिलाई। बुधवार को अस्पताल में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएमएस डॉ. आरके कोली की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सीएमएस डॉ. आरके कोली ने सभी चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा शपथ दिलाई । कार्यस्थल पर अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्परता से कार्य करने का संकल्प लिया।
एफएसएसओ फायर स्टेशन लखीमपुर प्रदीप कुमार ने अस्पताल स्टाफ को प्रशिक्षण दिया। आग लगने की स्थिति में कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए और अस्पताल में लगे अग्निशमन उपकरणों का सही तरीके से संचालन कैसे किया जाता है। उन्होंने उपकरणों को सदैव कार्यशील दशा में रखने और समय-समय पर उनकी जांच करने का भी सुझाव दिया। इस दौरान रिसर्च ऑफिसर लखनऊ डॉ. डीएन गिरी और क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय परामर्शदाता आशीष बाजपेई सहित सीएमओ कार्यालय से एसीएमओ डॉ. आरएम गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद वर्मा, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ,अन्य सहयोगी स्टाफ मौजूद रहा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


