अस्पताल में आग से बचाव के उपायों की दी ट्रेनिंग

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को सीएचसी में जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. गणेश कुमार और डॉ. अजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में अग्निशामक कर्मियों ने अस्पताल स्टाफ को अग्नि सुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षण दिया।

अस्पताल में आग से बचाव के उपायों की दी ट्रेनिंग

राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को सीएचसी में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. गणेश कुमार एवं डॉ. अजय कुमार वर्मा ने की। कार्यक्रम में अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया। फायर स्टेशन के प्रशिक्षित दमकल कर्मियों ने अस्पताल स्टाफ को अग्नि सुरक्षा संबंधी विस्तृत प्रशिक्षण दिया। दमकल कर्मियों ने बताया कि आग लगने की स्थिति में किस प्रकार सतर्कता बरतनी चाहिए तथा अस्पताल में स्थापित अग्निशमन उपकरणों का सही तरीके से उपयोग कैसे किया जाता है। उन्होंने अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील स्थिति में रखने और समय समय पर उनकी जांच कराने की भी सलाह दी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।