ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीवर्कशॉप में लगी आग, सात गाड़ियां खाक

वर्कशॉप में लगी आग, सात गाड़ियां खाक

लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन पर ओयल में गुरुवार की रात एक वर्कशाप में आग लग गई। जिसमें रिपेयर होने आई कई गाड़िया जलकर राख हो गईं। कुछ देर बाद अग्निकांड की जानकारी आसपास के लोगों को हो सकी। जानकारी पाकर लोग...

वर्कशॉप में लगी आग, सात गाड़ियां खाक
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीFri, 02 Oct 2020 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन पर ओयल में गुरुवार की रात एक वर्कशाप में आग लग गई। जिसमें रिपेयर होने आई कई गाड़िया जलकर राख हो गईं। कुछ देर बाद अग्निकांड की जानकारी आसपास के लोगों को हो सकी। जानकारी पाकर लोग मौले पर जमा हो गए। किसी तरह आग पर काबू पाया।

खीरी थाने के कस्बा ओयल में वसीम का वर्कशॉप है। इसमें वह चार पहिया वाहन रिपेयर करते हैं। बताया जाता है कि गुरुवार की शाम वह वर्कशाप बंद करके घर चला गया। रात करीब दो बजे उसके वर्कशाप में अचानक आग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घटना के समय कई कार वर्कशाप में खड़ी थी। आग ने गाड़ियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। जैसे-तैसे आसपास के लोगों ने नाले के पानी से आग पर काबू पाया। तब तक सात गाड़ी जलकर राख हो गई। जिनमें एक सेंट्रो, दो टाटा इंडिगो, एक टाटा सफारी, एक बीट, एक स्विफ्ट वीडीआई और एक मारुति 800 कार थी। लोगों ने मामले की जानकारी फायर बिग्रेड को दी। काफी देर बाद पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। तब तक सात चौपहिया वाहन जल चुके थे। स्टार मोटर्स के मालिक वसीम ने बताया कि रात रंजिशन किसी व्यक्ति ने आग लगा दी है। जिसके चलते काफी नुकसान हो गया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें