जर्जर बिजली लाइन से निकली चिंगारी, फसल खाक
Lakhimpur-khiri News - मुरादपुर में औरंगाबाद पावर हाउस की जर्जर बिजली लाइन से निकली चिंगारी ने किसान की गेहूं की फसल को जला दिया। आग तेजी से फैली, लेकिन ग्रामीणों ने सूझबूझ से फायर लाइन बनाकर आग को रोका। हालांकि, किसान राम सिंह राठौर और राकेश कुमार की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई।

मैगलगंज थाना क्षेत्र मुरादपुर में औरंगाबाद पावर हाउस से आने वाली जर्जर बिजली लाइन से निकली चिंगारी ने किसान की खड़ी गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। खेतों के ऊपर से गुजर रही पुरानी और ढीली विद्युत लाइन से अचानक चिंगारी निकली, जिससे नीचे खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और किसान मौके पर पहुंच गए। आसपास के किसानों ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर की मदद से खेतों को जोतकर फायर लाइन बनाई, जिससे आग को आगे बढ़ने से रोका जा सका।
काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मुरादपुर निवासी किसान राम सिंह राठौर पुत्र स्वर्गीय अनंतराम राठौर व किसान राकेश कुमार ,सत्य प्रकाश सुपुत्रगण रामकुमार की गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


