घर में नमकीन बनाते समय लगी आग, हड़कंप

Mar 16, 2026 01:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - पीलीभीत में एक घर में नमकीन बनाते समय अचानक आग लग गई। आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे हड़कंप मच गया। दमकल की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के दौरान घर में चार सिलेंडर भी पाए गए, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

घर में नमकीन बनाते समय लगी आग, हड़कंप

पीलीभीत। घर में नमकीन बनाते समय अचानक आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से घर की छत की दीवारें चटक गई। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला खुशीमल निवासी जुम्मा पुत्र बाबू घर पर ही नमकीन और सेव आदि बनाकर उनकी सप्लाई बाजार में करते हैं। सोमवार सुबह घर की छत पर नमकीन और सेव बनाने का काम हो रहा था। इस दौरान अचानक छत पर रखे तेल के पीपे और मोबिल ऑयल रखा हुआ था। किसी तरह अचानक भटटी में खौल रहे तेल में बेसन की नमकीन बनाकर डालते वक्त अचानक आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग से पास में ही रखे तेल के पीपों ने आग पकड़ ली। जिस कारण आग ने घर की छत को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से काम कर रहे कारीगरों ने शोर मचा दिया। घर के निचले हिस्से में मौजूद परिवार के लोग भी बाहर निकल आए। देखते ही देखते आग और धुंए की लपटें निकलने लगी। मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पुलिस को दी गई तो सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी,प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी,सीएफओ अनुराग सिंह दमकल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने तेल में लगी आग को पहले फोम डालकर बुझाया। इसके बाद अन्य सामान में लगी आग को पानी की मदद से बुझाया। इस दौरान एकत्र भीड़ को हटाकर पुलिस ने रास्ता खाली कराया। आग लगने से घर की छत की दीवारों में भी चटकन आ गई। घर के बाहरी हिस्से की दीवार को सुरक्षा के चलते पुलिस ने तुड़वा दिया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।घर में चार सिलेंडर रखे मिलने के बाद पुलिस ने पूर्ति विभाग के अधिकारियों को दी सूचनाजिस घर में आग लगी है। वहां नमकीन और सेव बनाने का काम होता है। उसी जगह पर घरेलू उपयोग में आने वाले चार सिलिंडर भी रखे हुए थे। गैस की किल्ल्त के समय में चार सिलेंडर रखे होने की जानकारी पर पुलिस भी सक्रिय हो गई। इसकी सूचना तत्काल सिटी मजिस्ट्रेट को दी गई। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर पूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।