दुर्गापुरम में आग लगने से छह घर जलकर राख
Lakhimpur-khiri News - दुर्गापुरम मोहल्ले में अज्ञात कारणों से आग लगने से छह छप्पर जलकर राख हो गए। सभी परिवार प्रधानमंत्री आवास के निर्माण के लिए सामान लेकर वहां रह रहे थे। आग ने संतोष के घर से शुरू होकर अन्य घरों को भी अपनी चपेट में लिया। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन सभी सामान जल गए।

निघासन, संवाददाता। कस्बे के दुर्गापुरम मोहल्ले में अज्ञात कारणों से लगी आग में छप्पर के छह घर जलकर राख हो गए। ये सभी अपना प्रधानमंत्री आवास बन रहा होने से सारा सामान लेकर छप्परों में रह रहे थे। इनका छप्परों में रखा घर-गृहस्थी का सारा सामान जल गया। कोतवाली व कस्बे के दुर्गापुरम मोहल्ले में रविवार को अचानक संतोष कुमार के घर के छप्पर में आग लग गई। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका। आग में छप्पर के नीचे रखा उसका घर-गृहस्थी का सारा सामान जल गया। संतोष के घर से फैली आग की चपेट में आने से पास के पल्लू, दीपू, रज्जन, सुखरानी और अनिल के छप्पर के घर भी जल गए।
आग में रसोई गैस के तीन सिलेंडर जल गए। दीपू की झोपड़ी में रखा सिलेंडर फट गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। सभी घरों में रखा सारा सामान राख हो गया। दीपू ने बताया कि आवास बनाने को बैंक से निकालकर लाए गए तीस हजार रुपए नकद सहित उसका मोबाइल फोन और घरेलू सामान जल गया। ग्रामीणों की सूचना पर दमकलकर्मी गाड़ी लेकर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लेखपाल उमेश शुक्ला ने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन करके अफसरों को रिपोर्ट भेजी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


