अचानक लगी आग में सामान सहित घर जला

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - मंगलवार रात ढखेरवा खालसा गांव में आग लगने से प्रहलाद और दामोदर के छप्पर वाले घर जल गए। आग में नकद रुपये, कपड़े, रसोई गैस सिलेंडर और अन्य सामान जल गए। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का आंकलन कर अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही।

अचानक लगी आग में सामान सहित घर जला

मंगलवार रात पढुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवा खालसा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में प्रहलाद और दामोदर के छप्पर वाले घर जल गए। आग में प्रहलाद के घर रखे नकद रुपयों समेत, कपड़े, रसोई गैस सिलेंडर, चारपाई, बर्तन आदि सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल पिंकी वर्मा ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट अफसरों को भेजने की बात कही।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।