आग से एक घर जलकर राख

Mar 01, 2026 01:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

Lakhimpur-khiri News - भीरा थाना क्षेत्र के रामनगर में आग लगने से एक गरीब परिवार का घर जलकर राख हो गया। इस हादसे में सारा घरेलू सामान भी नष्ट हो गया, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित परिवार ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

आग से एक घर जलकर राख

भीरा थाना क्षेत्र के रामनगर में अज्ञात कारणों लगी आग से एक घर जलकर राख हो गया होली से पहले हुए इस हादसे से गरीब परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। शनिवार दोपहर रामनगर के रामगुलाम के छप्परनुमा घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में घर और उसमें रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया, जिससे हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा पलंग, बक्सा, कपड़े, अनाज और अन्य सभी सामान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों की त्वरित मदद से आग पर काबू पाया जा सका, जिससे आसपास के अन्य घरों को जलने से बचाया गया।

पीड़ित परिवार ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। होली से पहले हुए इस हादसे से गरीब परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।