
आग लगने से चार एकड़ गन्ना जलकर राख
Lakhimpur-khiri News - ग्राम ममरी में अचानक आग लगने से लगभग चार एकड़ गन्ना जलकर राख हो गया। किसान जमुना प्रसाद वर्मा ने बताया कि हाई टेंशन लाइन की स्पार्किंग से आग लगने की आशंका है। चीनी मिलें बंद होने के कारण जले हुए गन्ने...
क्षेत्र के ग्राम ममरी में आग लगने से खेत में खड़ा लगभग चार एकड़ गन्ना जलकर राख हो गया। अचानक लगी आग से किसान की मेहनत पर पानी फिर गया और उसके सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ग्राम ढ़ोंगबा बरगदिया निवासी किसान जमुना प्रसाद वर्मा ने बताया कि आग लगने से उनका पूरा गन्ना जल गया है। उन्होंने आशंका जताई कि खेत से होकर गुजर रही हाई टेंशन लाइन की स्पार्किंग से आग लगी होगी। किसान ने बताया कि जब तक उन्हें घटना की जानकारी मिली, तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। उन्होंने कहा कि इस समय चीनी मिलें बंद हैं, ऐसे में जली हुई फसल को बेचने का कोई साधन नहीं है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

किसान ने प्रशासन से उचित मुआवज़े की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




