अग्निकांड में फसल जलने पर मिला मुआवजा

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

आग लगने से गेहूं की फसल नष्ट होने के कारण प्रभावित किसानों को राहत दी जा रही है। राम सिंह को 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने कहा कि शासन की मंशा किसानों को संकट के समय राहत प्रदान करना है। क्षेत्रीय लोगों ने इस पहल की सराहना की।

अग्निकांड में फसल जलने पर मिला मुआवजा

आग लगने से गेहूं की फसल जलकर नष्ट होने से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में जमुनिया सहबाज निवासी राम सिंह को फसल नुकसान के मामले में 30 हजार की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। एसडीएम मितौली मधुसूदन गुप्ता ने पीड़ित किसान को सहायता राशि प्रदान करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि आपदा या दुर्घटना की स्थिति में किसानों को समय पर राहत मिल सके, जिससे उन्हें आर्थिक संकट से उबरने में सहायता प्राप्त हो। इस दौरान मंडी सचिव नरेश रस्तोगी भी मौजूद रहे। प्रशासन की इस पहल से पीड़ित किसान को राहत मिली है तथा क्षेत्रीय लोगों ने भी योजना की सराहना की है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।