महाविद्यालय में हुआ फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम
Lakhimpur-khiri News - सीजीएन पीजी कॉलेज में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का आयोजन किया गया। मलेरिया इंस्पेक्टर पंकज वर्मा एवं अमित वर्मा की देखरेख में छात्रों को फाइलेरिया से बचाव की दवा दी गई। कार्यक्रम में छात्रों को...

सीजीएन पीजी कॉलेज में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत महाविद्यालय के नेहरू सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मलेरिया इंस्पेक्टर पंकज वर्मा एवं अमित वर्मा (पीसीआई) के नेतृत्व में सुपरवाइजर नंदकिशोर व उनकी टीम द्वारा प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं को फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन कराया गया। यह दवा स्वास्थ्य विभाग की टीम की देखरेख में सभी को सामूहिक रूप से दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पर दवा का सेवन कर किया गया। छात्र-छात्राओं को फाइलेरिया उन्मूलन के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही इसके कारण, लक्षण और बचाव के उपाय विस्तार से बताए गए।इस बीमारी को अंग्रेजी में फाइलेरिया और हिंदी में हाथी पांव कहते हैं।
संक्रमण आमतौर पर बचपन में होता है, लेकिन लक्षण 7-8 साल बाद दिखाई देते हैं।यह रोग मच्छरों के काटने से फैलता है,विशेषकर क्यूलेक्स और मैनसोनाइडिस प्रजाति के मच्छरों से होता है। मच्छर परजीवी छोड़ता है जो शरीर में प्रवेश कर लाखों सूक्ष्म फाइलेरिया उत्पन्न करता है। कई साल बाद टांगों, हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों में असामान्य व अत्यधिक सूजन दिखाई देने लगती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




