Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsFather Desperate for Missing Son Since June 21 Seeks Help from Authorities
तीन महीने से गायब बेटे के लिए परेशान है पिता

तीन महीने से गायब बेटे के लिए परेशान है पिता

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - सेमरापुरवा मजरा दुलही गांव के रामऔतार अपने बेटे संजय की तलाश में हैं, जो 21 जून से गायब है। उन्होंने पुलिस, एसडीएम, एसपी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर मदद मांगी, लेकिन कोई परिणाम नहीं मिला। संजय को एक...

Sep 04, 2025 04:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

पढ़ुआ थाने के सेमरापुरवा मजरा दुलही गांव का रामऔतार 21 जून से गायब अपने जवान बेटे संजय के लिए परेशान है। उसने थाने से लेकर एसडीएम, एसपी और मुख्यमंत्री पोर्टल तक गुहार लगा डाली है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। रामऔतार ने बताया कि उसके बेटे को पड़ोसी गांव रायपुर का मजदूरों की ठेकेदारी करने वाला एक युवक 21 जून को महाराष्ट्र के नासिक जिले को ले गया था। कुछ दिनों बाद ठेकेदार तो वापस आ गया लेकिन उसका बेटा नहीं आया। ठेकेदार से पूछने पर पहले उसने टाला और फिर अभद्रता करनी शुरू कर दी। 22 जुलाई को गृह और गोपन विभाग को की गई उसकी आनलाइन शिकायत पर अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें