ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

लखीमपुर क्षेत्र में एक युवक की बाइक से हुए दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने घटना समझकर शांति स्थापित की। विमल गौतम ने अपनी बाइक चलाते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराया और उनकी मौत हो गई।

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत

लखीमपुर, संवाददाता। थाना मैलानी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। ग्राम सुंदरपुर निवासी 18 वर्षीय विमल गौतम पुत्र द्वारिका प्रसाद अपनी बाइक द्वारा महेशापुर से अपने घर लौट रहा था। अम्बरपुर भट्टे के पास उसकी बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मैलानी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।