महिला की ई रिक्शा पलटने से मौत

Apr 07, 2026 02:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - थाना मैलानी के संसारपुर कस्बे में रविवार की देर शाम तेज हवा के कारण एक पेड़ की डाल गिर गई, जिससे एक ई-रिक्शा पलट गया। इसमें गोला में चल रहे चैती मेले से लौट रही महिला रीता देवी की मौत हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महिला की ई रिक्शा पलटने से मौत

थाना मैलानी के संसारपुर कस्बे में नेशनल हाइवे 730 पर रविवार की देर शाम बाबा जय गुरुदेव आश्रम के पास तेज हवा चलने से पेड़ की डाल गिर जाने से ई रिक्शा पलट गया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। महिला गोला में चल रहे चैती मेला देखकर वापस घर जा रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मैलानी क्षेत्र के महरेना निवासी वीरेंद्र यादव की पत्नी रीता देवी गोला में चल रहे चैती मेला देखने गई थी। वापस आते समय शाम को तेज हवा चल रही थी कि कस्बे के पास बाबा जय गुरुदेव आश्रम के सामने एक पेड़ की डाल गिर गई जिसे बचाने के चक्कर मे ऑटो हाइवे पर पलट गया जिसमें रीता देवी गम्भीर घायल हो गई थीं।

एम्बुलेंस की मदद से रीता देवी को बांकेगंज सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतका का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। मृतका रीता देवी की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।