अज्ञात वाहन की टक्कर से जख्मी युवक की मौत

Mar 13, 2026 02:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - निघासन-पलिया स्टेट हाइवे पर खैरहनी गांव के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई। ये युवक सलीमाबाद से अपने घर लौट रहे थे जब यह दुर्घटना हुई।

अज्ञात वाहन की टक्कर से जख्मी युवक की मौत

निघासन-पलिया स्टेट हाइवे पर बुधवार रात खैरहनी गांव के पास तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। टक्कर मारने वाली गाड़ी का पता नहीं चल सका है। घायल युवकों को निघासन सीएचसी से लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। इनमें से एक की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के सुक्खनपुरवा निवासी 35 वर्षीय सूरज अपने साथी दिलीप के साथ बुधवार रात करीब सात बजे अपनी बाइक पर सवार होकर सलीमाबाद से अपने घर वापस लौट रहा था। खैरहनी मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

इससे बाइक चला रहे सूरज के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं, जबकि पीछे बैठे दिलीप का पैर टूट गया था। लोगों ने दोनों को निघासन सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने से डॉक्टरों ने दोनों को लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। इनमें सूरज की मौत हो गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।