ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीप्याज उगाएंगे, अनुदान भी पाएंगे किसान

प्याज उगाएंगे, अनुदान भी पाएंगे किसान

प्याज की लगातार कीमतें बढ़ रही हैं। खीरी जिले के किसानों का रुझान अब मसालों की खेती खासकर प्याज की खेती की ओर बढ़ रहा है। मसालों की खेती को बढ़ावा...

प्याज उगाएंगे, अनुदान भी पाएंगे किसान
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीTue, 13 Oct 2020 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

लखीमपुर-खीरी।

प्याज की लगातार कीमतें बढ़ रही हैं। खीरी जिले के किसानों का रुझान अब मसालों की खेती खासकर प्याज की खेती की ओर बढ़ रहा है। मसालों की खेती को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग किसानों को अनुदान भी देने जा रहा है। उद्यान विभाग इस साल 25 हेक्टेयर में प्याज की खेती कराएगा। इसमें किसानों को 40 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। राष्ट्रीय कृषि वानिकी से यह अनुदान दिया जाएगा।

मसालों खासकर प्याज और लहसुन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। प्याज की कीमतें बढ़ती देख सरकार ने इसके निर्यात पर रोक लगा दी। जिससे देश के किसानों को प्याज आसानी से मिल सके। सरकार प्याज की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्याज की खेती करने वाले किसानों को अनुदान देगी। खीरी जिले में 25 हेक्टेयर जमीन पर प्याज की खेती कराने का लक्ष्य उद्यान विभाग को मिला है। उद्यान विभाग इसके लिए किसानों को बता रहा है कि प्याज की खेती किस तरह से वह करें जिससे उनको फायदा होगा। साथ ही अनुदान किस तरह से मिल सकता है। जिला उद्यान अधिकारी दिग्विजय भार्गव का कहना है कि अनुदान के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। साथ ही प्याज की पौध पंजीकृत दुकानों से ही खरीदें और उनके बिल बाउचर आदि लगाने होंगे। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों को अनुदान दिया जाएगा।

लहसुन की खेती भी कर रहे किसान

जिले के किसान अब पारंपरिक खेती के अलावा मसालों की खेती की ओर बढ़ रह हैं। हल्दी की खेती तो किसान कर ही रहे हैं साथ ही धनिया, र्मिच, लहसुन आदि की खेती की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। इनकी खेती को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग अनुदान भी दे रहा है। लहसुन जिले में 150 रुपए किलो तक बिका है। लहसुन की महंगाई को देखते हुए किसान अब बागवानी के तौर पर लहसुन की खेती भी कर रहे हैं। लहसुन की खेती इस समय की जा रही है। बुवाई का समय है। किसान बुवाई के साथ ही अच्छी फसल लेने को उद्यान विभाग से सम्पर्क भी कर रहे हैं।

100 क्विंटल बेचा गया आलू का बीज

-जिले में आलू की खेती भी किसान कर रहे हैं। जिला उद्यान अधिकारी दिग्विजय भार्गव बताते हैं कि इस साल 100 क्विंटल आलू का बीज मिला था। 24 रुपए किलो के हिसाब से किसानों को बिक्री किया गया है। किसान आलू की खेती की ओर भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि आलू के बीज की डिमांड और किसानों ने की थी, लेकिन जिले को 100 क्विंटल ही मिला था जो किसानों को बेच दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें