
नकली खाद के शक में किसान यूनियन ने पकड़वाई खाद
संक्षेप: Lakhimpur-khiri News - भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नकली खाद बेचने वाले पिकअप वाहन को पकड़ा। इस घटना में 31 बोरी डीएपी खाद और 5 पैकेट जिंक बरामद हुए। जिला कृषि अधिकारी ने नमूने जांच के लिए भेजे और खाद व वाहन को सील कर दिया। किसानों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार देर रात नगर की अलीगंज रोड पर बिजुआ बसअड्डा के सामने एक पिकअप वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप लगाया कि यह नकली खाद है। जिला कृषि अधिकारी ने नमूना लेकर जांच को भेजा है। खाद व पिकअप पुलिस की सुपुर्दगी में है। मझिगवां निवासी भाकियू कार्यकर्ता बलजीत सिंह ने संगठन के जिला अध्यक्ष को सूचना दी थी कि क्षेत्र में नकली खाद बेची जा रही है। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए कुलवंत सिंह जोशन ने अपनी टीम के साथ सक्रियता दिखाई और खाद वाहन को पकड़ लिया।

पकड़े गए वाहन से करीब 31 बोरी डीएपी खाद और जिंक के लगभग 5 पैकेट बरामद हुए। मौके पर पहुंचे जिलाध्यक्ष ने खाद से भरे वाहन को जिला कृषि अधिकारी की मौजूदगी में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बुधवार सुबह कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर खाद के सैंपल जांच के लिए मुख्यालय भेजे और खाद सहित गाड़ी को सील कर दिया। किसानों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जो खाद अब पकड़ी गई है, वह तो ठीक है, पर इससे पहले न जाने कितने किसान इस नकली खाद को अपने खेतों में डाल चुके होंगे। किसानों ने मांग की कि जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर संगठन के जिला महासचिव रेशम सिंह, तहसील अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, संजय सिंह, बृज बिहारी राजू सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




