तकनीकी खेती सीखने 100 किसानों का दल बांदा रवाना
Lakhimpur-khiri News - कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा में पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है, जिसमें 100 किसानों का दल खीरी जिले से भाग ले रहा है। इस कार्यक्रम में किसानों को तकनीकी खेती, उन्नत बीज और कृषि विज्ञान के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य आकर्षण में सजीव कृषि प्रदर्शनी और कृषक वैज्ञानिक संवाद शामिल हैं।

कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा में पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें किसानों को तकनीकी खेती के बारे में सिखाया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए खीरी जिले से 100 किसानों का दल बांदा के लिए रवाना किया गया। डीडी कृषि गिरीश चंद्र ने गुरुवार को कृषि भवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर किसानों की बस को रवाना किया। उपकृषि निदेशक गिरीश चन्द ने बताया कि सबमिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना तहत 100 किसानों का दल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा में उत्तर क्षेत्रीय किसान मेला व प्रदर्शनी में प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इस मेला के मुख्य आकर्षण जैसे सजीव कृषि प्रदर्शनी, कृषि संगठनों व कृषि उद्यमियों के उत्पादों का प्रर्दशन व विपणन, कृषक वैज्ञानिक संवाद आदि कृषि की उन्नत तकनीक के बारे में दी जाएगी।
उन्नतशील बीज एवं कृषि की उन्नत तकनीक के बारे में किसानों को प्रशिक्षण और तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र चित्रकूट का भी भ्रमण कराया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



