Lakhimpur Khiri News: समिति पर यूरिया वितरण में अनियमितता के गंभीर आरोप
Lakhimpur Khiri News: - कई किसानों ने एसडीएम धौरहरा को शपथपत्र देकर जांच की मांग कीरहरा को शपथपत्र देकर जांच की मांग की खमरिया, संवाददाता। साधन सहकारी समिति सिंगावर में यू

Lakhimpur Khiri News: खमरिया, संवाददाता। साधन सहकारी समिति सिंगावर में यूरिया खाद वितरण को लेकर एक बार फिर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिली है। कई किसानों ने अलग-अलग नोटरी शपथपत्र देकर उपजिलाधिकारी धौरहरा से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।शपथपत्रों में किसानों ने आरोप लगाया है कि समिति पर यूरिया लेने पहुंचने पर सचिव ने स्टॉक समाप्त होने की बात कहकर उन्हें वापस लौटा दिया। इसके बाद किसानों को खमरिया समिति भेजा गया, लेकिन वहां भी उन्हें खाद उपलब्ध नहीं कराई गई। किसानों का आरोप है कि उसी दिन शाम करीब 5:30 बजे ट्रॉली से यूरिया उतारकर चुनिंदा लोगों को खाद बेच दी गई, जबकि सुबह से लाइन में लगे किसान खाली हाथ लौटने को मजबूर हो गए।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने कथित रूप से कहा, सरकारी रेट पर खाद चाहिए तो ऐसे ही लाइन में लगकर लौटना पड़ेगा, जो सब करते हैं वही करो और यूरिया लेकर घर जाओ। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में यूरिया की बोरी 350 से 400 रुपए तक में बेची जा रही है। समिति से खाद ले जाने वाले प्राइवेट दुकानों पर 800 से 900 में किसानों को दे रहे है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया है कि इससे पहले सिंगावर समिति की यूरिया लाखुन समिति भेजे जाने के बाद भी स्थानीय किसानों को खाद नहीं मिल सकी थी। उनका कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। शपथपत्रों में निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया बेचकर कालाबाजारी किए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं।


