
चीनी मिल में हुआ ब्रेकडाउन, किसान हुए परेशान
Lakhimpur-khiri News - किसान सहकारी चीनी मिल में बड़ा ब्रेकडाउन हुआ है, जिसके कारण गुरुवार सुबह से मिल बंद है। किसानों ने अपने वाहनों के साथ यार्ड में खड़े होकर गन्ना उठान में देरी की शिकायत की। बार-बार ब्रेकडाउन से परेशान किसान प्रधान प्रबंधक के पास पहुंचे। चीनी मिल की सही संचालन के लिए जल्द सुधार का आश्वासन दिया गया है।
किसान सहकारी चीनी मिल में बड़ा ब्रेकडाउन हुआ। ब्रेकडाउन के चलते गुरुवार की सुबह से ही चीनी मिल बंद रही। किसान अपने वाहन लेकर खुले आसमान के नीचे यार्ड में खड़े हैं। चीनी मिल का यह ब्रेकडाउन कुछ घंटों का ब्रेकडाउन नहीं था। बताया जा रहा है कि लंबा ब्रेकडाउन होगा। क्योंकि चीनी मिल के केन करियर की शापट टूटने की वजह से चीनी मिल ब्रेकडाउन हुआ है। बताया जाता है कि जब से चीनी मिल का संचालन हुआ है। तब से कई बार चीनी मिल में ब्रेकडाउन हो चुका है। बार बार ब्रेकडाउन से किसान परेशान हो गए। आक्रोशित किसान एकत्र होकर चीनी मिल प्रधान प्रबंधक के पास पहुंचे और अपनी समस्या रखी।
उन्होंने कहा कि बार-बार ब्रेकडाउन होने से चीनी मिल का किसान परेशान हो रहा है। बताया कि किसानों का समय से गन्ना उठान नहीं हो पा रहा है जिससे किसान गेहूं बोने में भी असमर्थ हैं। किसानों के वाहन गन्ना क्रय केंद्र पर भी खड़े हैं, जो खाली नहीं हो पा रहे हैं। खेतों में छिला हुआ गन्ना भी सूख रहा है। चीनी मिल सही ढंग से नहीं चल पा रही है। किसानों ने चीफ इंजीनियर पर भी आरोप लगाया है कि उसके द्वारा सही काम ना करने की वजह से ऐसे चीनी मिल में बार-बार फाल्ट हो रहे हैं और ब्रेकडाउन हो रहा हैं। बताया कि सर्दी का मौसम है ऐसे में किसान गन्ना भरे वाहन लेकर तौल के इंतजार में चीनी मिल यार्ड में खुले आसमान के नीचे खड़े रहते हैं। चीनी मिल बंद से नराज किसान उमेंद्र सिंह, जगपाल सिंह, सुनिल यादव, गुरदेव सिंह, विजय कुमार, देवेंद्र कुमार, जगतार सिंह सहित तमाम किसान प्रधान प्रबंधक के पास पहुंचे। समाचार लिखें जाने तक चीनी मिल बंद थी। चीनी मिल प्रधान प्रबंधक रमेश कुमार ने बताया कि बेगास ले जाने वाली चैन की सापट टूट गई है जिसको ठीक कराया जा रहा है जल्द ही ठीक कराकर चीनी मिल चलाने का प्रयास किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




