जिला उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में किसान पंचायत का हुआ आयोजन
Lakhimpur-khiri News - सम्पूर्णानगर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा किसान पंचायत का आयोजन किया गया। जिला उपाध्यक्ष धर्मेश कुमार ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा की और उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके...

सम्पूर्णानगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की किसान पंचायत का आयोजन पंचायत में जिला उपाध्यक्ष धर्मेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। पंचायत के दौरान क्षेत्र के किसानों की समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। किसान पंचायत को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि किसानों का होने वाले उत्पीड़न को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा, जिसके लिए आंदोलन तक क्यों न करना पड़े। कहा कि किसान ही देश की रीढ़ है और किसानों के दम पर ही देश चलता है। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक से प्रेरित होकर तमाम किसानों ने सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि पड़ोसी जिले पीलीभीत के कलीनगर तहसील की 181 एकड़ जमीन की भी लड़ाई किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह जोशन पिछले तीन वर्षों से लड़ रहे हैं, जल्द ही उस पर भी सफलता हासिल होगी। पंचायत के दौरान पलिया ब्लाक अध्यक्ष के पद पर जगदीश सिंह रंधावा, ग्राम अध्यक्ष विनोद कुमार, ग्राम उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद को नियुक्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।