फंदे से झूलकर किसान ने की आत्महत्या

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - लखनौरिया के मोहिउददीनपुर गांव में एक किसान प्रेमचंद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिवार में पत्नी, चार बेटे और तीन बेटियां हैं। सुबह शव पंखे से लटका मिला। बड़ा बेटा मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फंदे से झूलकर किसान ने की आत्महत्या

लखनौरिया। उचौलिया थाना क्षेत्र के गांव मोहिउददीनपुर में गुरुवार रात एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक प्रेमचंद (55) पुत्र छोटेलाल के बेटे प्रवेश के मुताबिक, रात को घर में सब सो गए थे। सुबह उठने पर परिवारवालों ने कमरे के पंखे से प्रेमचंद का शव लटका हुआ देखा। मृतक के परिवार में पत्नी रामलली, चार बेटे और तीन बेटियां हैं। तीनों बेटियों की शादी पहले ही हो चुकी है। बताया गया कि परिवार का बड़ा बेटा मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ था। उचौलिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।