इंटर के छात्र छात्राओं को दी गई भाव पूर्ण विदाई

Feb 12, 2026 11:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - कस्बे के केदार सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। प्रबंधक बृजेश सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन के नए चरण में प्रवेश करने की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि उन्हें अपने संस्कारों को बनाए रखना चाहिए। प्रधानाचार्य आलोक मिश्रा ने परीक्षा और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा की।

इंटर के छात्र छात्राओं को दी गई भाव पूर्ण विदाई

कस्बे के केदार सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्रबंधक बृजेश सिंह ने बताया कि कक्षा 12 के विद्यार्थी आज स्कूल परिवार से विदा लेकर जीवन के नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने सभी के भविष्य उज्ज्वल की कामना करते हुए कहा कि जहाँ भी जाएँ, अपने संस्कारों और मूल्यों को सदैव साथ रखें। जीवन में चाहे जिस क्षेत्र में सफलता प्राप्त करें, लेकिन सबसे पहले एक अच्छे इंसान बनें। यही सबसे बड़ी पहचान होगी। प्रधानाचार्य आलोक मिश्रा ने विद्यार्थियों से आगामी परीक्षाओं व भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए शुभकामनाएं दी।

वहीं भानु तिवारी, कर्मजीत सिंह, आशुतोष अग्निहोत्री, जाहिद अली व केके यादव ने भी छात्र छात्राओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और निरंतर प्रयास करते रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर शिक्षिका छाया राजपूत, अनुपमा मिश्रा, शिक्षक उमेश कश्यप सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।