Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsFake Cosmetic Products Seized in Lakhimpur Police Action Uncovers 653 Counterfeit Items
दो दुकानों से 653 पीस नकली क्रीम जब्त

दो दुकानों से 653 पीस नकली क्रीम जब्त

संक्षेप: Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर, संवाददाता त्र की बक्शा मार्केट में कॉस्मेटिक कंपनी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान नकली उत्पाद बरामद हुए है। टीम ने दो दुकानों से 653 प

Wed, 5 Nov 2025 12:11 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

लखीमपुर, संवाददाता सदर कोतवाली क्षेत्र की बक्शा मार्केट में कॉस्मेटिक कंपनी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान नकली उत्पाद बरामद हुए है। टीम ने दो दुकानों से 653 पीस नकली क्रीम व टेल्क जब्त किया है। इधर कंपनी के प्रतिनिधि ने तहरीर देकर दोनों दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बंगलुरू स्थित केबिन केयर प्राइवेट लिमिटेड की कानूनी प्रतिनिधि नयनतारा डेमी ने पुलिस को बताया कि वह सर्वे करने के लिए शहर आई थीं। सर्वे के दौरान कंपनी की स्पिन्ज बीबी क्रीम और रागा डिटेन क्रीम के नकली उत्पाद बेचें जा रहे थे। बाजार में जो उत्पाद बेचे जा रहे हैं वह फेयर फॉर यू बीबी प्लस और फेयर फॉर एवर बीबी प्लस नाम से बेचें जा रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस सूचना पर सदर कोतवाली की उपनिरीक्षक स्नेहा मौर्या ने अपनी सहयोगी महिला सिपाहियों के साथ बक्सा मार्केट स्थित राना जनरल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान टीम को राना जनरल स्टोर से 76 पीस और मोहम्मद आजम स्टोर से 577 पीस नकली क्रीम व टेल्क पाउडर बरामद हुआ। टीम ने बरामद माल का नमूना सील कर कब्जे में लिया। वहीं दुकानदार फिरोज हैदर व मोहम्मद सत्तार को कॉपीराइट एक्ट के तहत नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। शहर कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जिम्मेदारी एसआई उमाशंकर को सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।