ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीलखीमपुर में एसपी के पेशकार की फेसबुक आईडी हैक

लखीमपुर में एसपी के पेशकार की फेसबुक आईडी हैक

एसपी के पेशकार अशोक कुमार पांडे की फेसबुक आईडी हैक हो गई है। शुक्रवार को उनकी आईडी से कुछ अजीब तरीके की चीजे पोस्ट की गई। तब लोगों का इस तरफ ध्यान गया और उन्होंने इनकी जानकारी पेशकार को दी। एसपी के...

लखीमपुर में एसपी के पेशकार की फेसबुक आईडी हैक
हिन्दुस्तान संवाद,लखीमपुर खीरीSat, 04 Jan 2020 02:51 PM
ऐप पर पढ़ें

एसपी के पेशकार अशोक कुमार पांडे की फेसबुक आईडी हैक हो गई है। शुक्रवार को उनकी आईडी से कुछ अजीब तरीके की चीजे पोस्ट की गई। तब लोगों का इस तरफ ध्यान गया और उन्होंने इनकी जानकारी पेशकार को दी। एसपी के पेशकार अशोक पांडेय अपनी एक फेसबुक आईडी चलाते हैं। अभी हाल ही में उनकी फेसबुक आईडी को किसी ने हैक कर लिया। इस  आईडी से कुछ इधर उधर की चीजें पोस्ट की गई। तब लोगों को इसकी जानकारी हुई और उन्होंने अशोक पांडे से इस बारे में बात की। तब पता चला कि इस तरीके की पोस्ट अशोक पांडे ने नहीं की है। उनकी आईडी को किसी ने हैक कर लिया है। अशोक पांडे ने अपनी आईडी पर एक मैसेज डाला है, जिसके माध्यम से उन्होंने लोगों को बताने की कोशिश की है कि उनका फेसबुक आईडी हैक हो गया है। अगर उस आईडी से कोई डिमांड की जाती है तो कोई भी उस पर ध्यान न दें और जल्दी ही वह इस मामले में विधिक कार्रवाई करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें