पलिया टाइगर्स को चार रनों से हराकर पलिया लायंस बने विजेता

Feb 27, 2026 01:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - गुरुवार को पाम रिजार्ट में उत्तर प्रदेश राज्य कर स्थापना दिवस के अवसर पर पलिया टाइगर्स और पलिया लायंस के बीच टी 12 क्रिकेट मैच हुआ। पलिया लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 138 रन बनाए। पलिया टाइगर्स की टीम ने कड़ी मेहनत की, लेकिन अंतिम गेंद पर चार रनों से जीत पलिया लायंस की हुई।

पलिया टाइगर्स को चार रनों से हराकर पलिया लायंस बने विजेता

गुरुवार को नगर के पाम रिजार्ट में उत्तर प्रदेश राज्य कर स्थापना दिवस के अवसर पर पलिया टाइगर्स व पलिया लायंस की टीमों के मध्य टी 12 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य कर आयुक्त अशोक कुमार की कप्तानी में प्रतिद्वंदी टीम बार एसोसिएशन पलिया टाइगर्स के कप्तान के मध्य हुये टास में पलिया लाइंस के कप्तान अशोक कुमार ने प्रथम बल्लेबाजी का निर्णय लेते हुए खेल की शुरुआत की गई। टीम की ओर से उपकप्तान भारत भूषण, सिटीओ नवीन पांडे, बड़े बाबू अशोक राना, सूरज, अमित, मोहित, निक्की, प्रवेश राना, उमाशंकर एवं सत्यम आदि ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम के सामने 138 रनों का भारी भरकम लक्ष्य रखते हुए पहली पारी का समापन किया।

पलिया टाइगर्स की ओर से दूसरी पारी के सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे कैप्टन आर एल जायसवाल ने अपनी बल्लेबाजी का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को ऊर्जा से ओत प्रोत कर दिया, जबकि उप कप्तान अंकुर गोयल, अरविंद, आकाश शर्मा ,गगन मिश्रा, संजय गर्ग अमन, सुधीर गुप्ता, आदर्श अग्रवाल, पिंटू सिंह, रविंद्र गुप्ता आदि ने अपनी गेंदबाजी एवं बल्लेबाजी से विपक्षी टीम को कड़ी फील्डिंग के लिये विवश कर दिया। 12 वें ओवर की अंतिम बाल जहां गेंदबाज अमित के लिये बड़ी चुनौती थी तो वहीं दूसरी तरफ बल्लेबाज गगन मिश्रा को महज चार रनों से जीत की चुनौती दी। आखि़री गेंद पर शून्य रन के बाद चार रनों से पलिया लायंस के विजयी होने की घोषणा हुई। निर्णायक मंडल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम प्रकाश अग्रवाल एवं श्यामल डेयरी के संस्थापक सलिल अग्रवाल ने विजेता टीम पलिया लायंस को ट्रॉफी प्रदान करते हुये बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना। उपविजेता टीम को सांत्वना पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी प्रदान प्रदान की गयी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।