डीएलएफ, हसन क्लब और बालाजी परेली की शानदार जीत

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में 19वें गोला कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले खेले गए। डीएलएफ क्लब ने ईदगाह क्लब को 39 रन से हराया। हसन क्रिकेट क्लब ने चिल्ड्रेन्स एकेडमी को 23 रन से और बालाजी परेली ने धिरावां टीम को 37 रन से हराया। टूर्नामेंट में कई खिलाड़ी और पदाधिकारी उपस्थित थे।

डीएलएफ, हसन क्लब और बालाजी परेली की शानदार जीत

गोला गोकर्णनाथ। स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में आयोजित 19वें गोला कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए रोमांचक मुकाबलों में डीएलएफ क्लब, हसन क्रिकेट क्लब और बालाजी परेली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में ईदगाह क्लब और डीएलएफ क्लब आमने सामने थे। डीएलएफ क्लब ने आयुष की विस्फोटक 70 रन और राजा के 16 रन की मदद से निर्धारित 10 ओवरों में 134 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में ईदगाह क्लब के मिंटू और जुनैद ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी की लेकिन टीम 95 रन ही बना सकी। डीएलएफ क्लब ने यह मुकाबला 39 रन से अपने नाम कर लिया।

दूसरे मैच में चिल्ड्रेन्स एकेडमी की युवा टीम का सामना हसन क्रिकेट क्लब से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए चिल्ड्रेन्स एकेडमी की टीम 90 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हसन क्रिकेट क्लब की टीम ने अनुभव का शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 23 रन से जीत लिया। तीसरे मुकाबले में बालाजी परेली ने बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट का अब तक का सर्वाधिक स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से चाँद ने 73 रन और बाउचर ने 30 रन की शानदार पारियां खेलीं। जवाब में धिरावां टीम के सुशील ने 45 रन बनाए लेकिन अन्य बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। परिणामस्वरूप धिरावां टीम 37 रन से मुकाबला हार गई। इस अवसर पर टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष जनार्दन गिरी, मंत्री केके शुक्ल, कमाल अहमद, राकेश तिवारी, देशराज भसीन, शोभित सिंह सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।