मृत्युंजय, पैंथर्स और बिलाल क्लब की शानदार जीत

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

नगर के राजेंद्र गिरी स्टेडियम में 19वें गोला कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के तीन रोमांचक मैच हुए। मृत्युंजय क्लब, पैंथर्स क्लब और बिलाल क्लब ने शानदार जीत दर्ज की। पहले मैच में मृत्युंजय ने ईवा इवेंट को हराया, पैंथर्स ने डीजे वारियर्स को और बिलाल ने भवानीगंज को हराया। मैन ऑफ द मैच लकी, शुभ और आयान बने।

मृत्युंजय, पैंथर्स और बिलाल क्लब की शानदार जीत

नगर के स्वर्गीय राजेंद्र गिरी स्टेडियम पीआईसी में आयोजित 19वें गोला कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए तीन रोमांचक मुकाबलों में मृत्युंजय क्लब, पैंथर्स क्लब और बिलाल क्लब ने शानदार जीत दर्ज कर अगले चरण की ओर मजबूत कदम बढ़ाया। देर रात तक स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ क्रिकेट का रोमांच देखने के लिए जुटी रही। पहले मैच में ईवा इवेंट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अंकुश 27 और रोहित 20 की पारियों की बदौलत 72 रन बनाए। जवाब में मृत्युंजय क्लब ने अनुज 26 और दिव्य 16 के योगदान से लक्ष्य हासिल कर छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

दूसरे मुकाबले में पैंथर्स क्लब ने डीजे वारियर्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। पैंथर्स ने निर्धारित ओवरों में 134 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीजे वारियर्स टीम के लिए 31 रन से हार का सामना करना पड़ा। तीसरे मैच में बिलाल क्लब ने 78 रन बनाए। जवाब में भवानीगंज की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और उसे 42 रन से हार झेलनी पड़ी। तीनों मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लकी, शुभ और आयान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैचों से पूर्व खिलाड़ियों का परिचय चिल्ड्रेन एकेडमी के डायरेक्टर अनुभव गुप्त, केबीसी में 25 लाख रुपये जीतने वाले चांद खान और पूर्व सभासद इमरान ने प्राप्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।