ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीभारत में रह रहे नेपाली भी बिना जांच रिपोर्ट नहीं जा पाएंगे अपने देश

भारत में रह रहे नेपाली भी बिना जांच रिपोर्ट नहीं जा पाएंगे अपने देश

भारत में कोरोना के केस बढ़ते ही नेपाल ने एहतियात बढ़ा दिया है। आम भारतीयों के लिए पहले से बॉर्डर बंद किए बैठे नेपाल ने अब अपने प्रवासियों पर भी...

भारत में रह रहे नेपाली भी बिना जांच रिपोर्ट नहीं जा पाएंगे अपने देश
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीSun, 04 Apr 2021 03:07 AM
ऐप पर पढ़ें

पलियाकलां। भारत में कोरोना के केस बढ़ते ही नेपाल ने एहतियात बढ़ा दिया है। आम भारतीयों के लिए पहले से बॉर्डर बंद किए बैठे नेपाल ने अब अपने प्रवासियों पर भी पाबंदियां लगा दी हैं। नेपाल की सीमा में दाखिल होने से पहले नेपालियों को भी खुद को फिट साबित करना होगा। उनमें कोरोना के लक्षण या बढ़ा हुआ तापमान मिला तो सीमा पर पहले जांच होगी, इसके बाद ही उनकी एंट्री पर विचार किया जाएगा।

शनिवार से नेपाल ने नया नियम लागू कर दिया। अब तक नेपाल अपने नागरिकों को सिर्फ उनके कागज देखकर एंट्री दे रहा था। पर कोरोना की दूसरी लहर के चलते पाबंदियां बढ़ा दी हैं। गौरीफंटा बॉर्डर पर सख्ती की गई है। भारत के महानगरों में मजदूरी कर गौरीफंटा बॉर्डर होते हुए नेपाल लौट रहे सात नेपाली नागरिकों को नेपाल प्रशासन ने रोक लिया और उनकी बॉर्डर पर ही कोरोना जांच कराई। बताया जाता है कि इन सभी का तापतान बढ़ा हुआ था और ये खांस भी रहे थे। जांच में सातों नेपाली नागरिक कोरोना संक्रमित पाये गये। आनन-फानन में हरकत में आए नेपाली प्रशासन ने गौरीफंटा बॉर्डर पर से नेपाल सीमा के लिए नेपाली नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगा दी।

इसके बाद सात नेपालियों के संक्रमित होने की जानकारी दी गई। फिलहाल उनको क्वारंटीन किया गया है। उन पर आगे का निर्णय नेपाल लेगा। बता दें कि मार्च 2020 में कोरोना वायरस की दस्तक के बाद भारत नेपाल के गौरीफंटा बॉर्डर को सील करते हुए दोनों देशों के नागरिकों का आवागमन ठप कर दिया गया था। करीब एक साल बाद भी नेपाल प्रशासन ने पूर्व की तरह बॉर्डर पर नागरिकों का संचालन शुरू नहीं किया था। अब एक बार फिर भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देख नेपाल प्रशासन ने फिर से बॉर्डर पर पाबंदी लगा दी है।

पहले भी बार्डर पर बेहाल रहे हैं नेपाली

लॉक डाउन लगने के बाद भारत-नेपाल सीमा सील कर दी गई थी। इसके बाद जब भारत सरकार ने हजारों नेपालियों को गौरीफंटा बॉर्डर पहुंचा दिया तो भी नेपाल ने उनकी सीधी एंट्री से मना कर दिया था। तीन दिनों तक हजारों नेपाली नागरिक गौरीफंटा और पलिया में भटकते रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें