Lakhimpur Khiri News: जिले की आठ और ग्राम पंचायत में आधार की सुविधा

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर में गांव वालों के लिए पंचायत घरों में आधार केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें आधार बनवाने और संशोधन के लिए दौड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पहले चरण में 27 ग्राम पंचायतों में यह सुविधा शुरू हो चुकी है और अब 8 और पंचायतों में आधार केंद्र खोलने की प्रक्रिया चल रही है।

Lakhimpur Khiri News: जिले की आठ और ग्राम पंचायत में आधार की सुविधा

Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। गांव वाले सभी योजनाओं का पंजीकरण गांव में ही करा सकें इसके लिए पंचायत घरों में व्यवस्थाएं की जा रही हैं। गांव वालों को आधार बनवाने, संशोधन कराने के लिए दौड़ना न पड़े इसके लिए पंचायत राज विभाग गांव के पंचायत घर में ही आधार केन्द्र स्थापित कराने पर फोकस कर रहा है। जिले की 27 ग्राम पंचायतों में करीब दो महीना पहले आधार केन्द्र स्थापित कराया जा चुका है। अब आठ और ग्राम पंचायतों में आधार केन्द्र स्थापित कराया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों में आधार केन्द्र स्थापित कराने के लिए पंचायत सहायकों को चिन्हित कर उनकी आधार पात्रता परीक्षा कराई गई।

परीक्षा पास करने के बाद पहले चरण में जिले की 27 ग्राम पंचायतों में यह सुविधा शुरू हो गई। इन ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों से अब तक 13564 ऑनलाइन सुविधाएं दी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि अब आठ और ग्राम पंचायत के पंचायत सहायकों ने परीक्षा पास कर ली है। इसमें बांकेगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत टिहुलिया, ग्रंट नम्बर 11, निघासन के अदलाबाद, लखीमपुर चांदपुरवा, रमियाबेहड़ के तेलियार व जम्हौरा, पसगवा के मुड़िया चूड़ामन और कुंभी गोला के गोला देहात के पंचायत सहायक ने आधार परीक्षा पास कर ली है। इन ग्राम पंचायतों में भी आधार केन्द्र खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही इन ग्राम पंचायतों में भी आधार पंजीकरण, संशोधन शुरू हो जाएगा। इससे गांव के लोगों को इधर-उधर दौड़ना नहीं पड़ेगा। वहीं पंचायत सहायकों की आय भी बढ़ेगी। बताते चलें कि आधार बनवाने के लिए गांव वालों को शहर में दौड़ना पड़ता था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।