अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश को परीक्षा आज

Mar 07, 2026 11:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह और नौ के लिए प्रवेश परीक्षा 8 मार्च को राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज मीरपुर में होगी। कक्षा छह में 202 और कक्षा नौ में 152 छात्रों ने आवेदन किया है। परीक्षा सुबह 11 बजे से 1:30 बजे तक होगी। छात्रों को सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश को परीक्षा आज

अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह व नौ में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा राजकीय पालीटेक्निक कालेज मीरपुर में आठ मार्च को होगी। सहायक श्रमायुक्त मयंक सिंह ने बताया कि कक्षा छह में 202 वहीं कक्षा नौ के लिए 152 छात्र-छात्राओं के आवेदन हैं। प्रवेश परीक्षा 11 बजे से डेढ़ बजे तक होगी। छात्र-छात्राएं सुबह नौ बजे परीक्षा केन्द्र पर पहुंच जाएं। गेट पर तलाशी के बाद अन्दर जाने दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।