ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीहिंदू समाज को संगठित करने पर दिया जोर

हिंदू समाज को संगठित करने पर दिया जोर

हिन्दू युवा वाहिनी की बैठक में हिंदू समाज को संगठित करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी विपिन मिश्रा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा...

हिंदू समाज को संगठित करने पर दिया जोर
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीWed, 28 Jul 2021 03:41 AM
ऐप पर पढ़ें

गोला गोकर्णनाथ खीरी।

हिन्दू युवा वाहिनी की बैठक में हिंदू समाज को संगठित करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी विपिन मिश्रा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू ने की।

जिला प्रभारी विपिन मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों को संकल्प दिलाया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से क्षेत्र में हिन्दू जनजागरण के माध्यम से हिन्दू समाज को संगठित कर पुनः योगी सरकार बनाएंगे। देश प्रदेश का हित सिर्फ भाजपा सरकार में ही सम्भव है। जिला प्रभारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का चेहरा बेनकाब हो गया है। अखिलेश यादव ने पकड़े गए आतंकियों के समर्थन में पुलिस पर सवाल उठाकर और आगरा में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा देश विरोधी नारे लगाकर अपनी मानसिकता को उजागर कर दिया है। विजय शुक्ल रिंकू ने कहा 2022 में जिले की आठो सीटें भाजपा को जिताने के लिए सभी भाजपा से जुड़े हुए संगठनों को एकजुट होने की आवश्यकता हैं। हिन्दू जनजागरण के तहत सम्पूर्ण हिन्दू समाज को संगठित कर 2022 में पुनः भाजपा सरकार बनाना है। कार्यक्रम में दीपक रस्तोगी, पिकल मिश्रा, नवीन श्रीवास्तव, अंकित वर्मा, अजय गुप्ता, अरुण मिश्रा, अमर सिंह, सुमित राठौर, सुमित गुप्ता, मनोज कश्यप, दिलीप कश्यप, सतीश कश्यप, गौरव गुप्ता सहित सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें