Lakhimpur Khiri News: बिना सूचना बढ़ाए जा रहे बिजली लोड का व्यापार मंडल ने किया विरोध, दिया ज्ञापन

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापनल ने दिया ज्ञापन गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई गोला गोकर्णनाथ

Lakhimpur Khiri News: बिना सूचना बढ़ाए जा रहे बिजली लोड का व्यापार मंडल ने किया विरोध, दिया ज्ञापन

Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई गोला गोकर्णनाथ ने नगर में विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शनों का लोड बिना पूर्व सूचना बढ़ाए जाने का विरोध जताया है। संगठन ने इस संबंध में प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन को संबोधित ज्ञापन उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण प्रथम के माध्यम से भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।जिलाध्यक्ष अरुण अवस्थी ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के कनेक्शनों का लोड स्वतः बढ़ाया जा रहा है। जिन उपभोक्ताओं का एक किलोवाट का कनेक्शन था उसे दो किलोवाट दो किलोवाट को तीन किलोवाट और तीन किलोवाट को चार किलोवाट कर दिया गया है।

इससे उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि लोड बढ़ने से बिजली बिल में वृद्धि होने की आशंका है जिससे व्यापारी वर्ग के साथ साथ आम नागरिक, गरीब और मजदूरों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। व्यापार मंडल का आरोप है कि विभाग ने बिना पूर्व सूचना और उपभोक्ताओं की सहमति के यह कार्रवाई की है। लोगों को इसकी जानकारी मोबाइल संदेश मिलने के बाद हुई। ज्ञापन देने वालों में अरुण अवस्थी, विनोद स्वर्णकार, किसन सोनी, आमिर खान सईदी, संदीप शुक्ला, अली हुसैन, अशोक तिवारी और लियाकत हुसैन समेत व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।