
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत
Lakhimpur-khiri News - चपरतला, संवाददाता। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मैगलगंज थाना क्षेत्र के बीरमपुर निवासी 58 वर्षीय द्वारिका सिंह गुरूवार की शाम मैगलगंज से बाजार करके वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाईकुआं गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार द्वारिका सिंह गिरकर बेहोश हो गए। जबकि बेटा सुरक्षित बताया जा रहा है। द्वारिका की गंभीर हालत होने के कारण पहले उन्हें मैगलगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।

लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस पर परिजन शव वापस गांव ले आए। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


