ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीखीरी में तैयार हुआ दुधवा स्पेशल मास्क

खीरी में तैयार हुआ दुधवा स्पेशल मास्क

दुधवा नेशनल पार्क में वन्यजीवों और जंगलों की सुरक्षा करने वाले अधिकारी और कर्मचारी स्पेशल मास्क पहनेंगे। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कैमाफ्लाइज (पेड़ पौधों के रंग वाला) मास्क तैयार किया है। यह...

खीरी में तैयार हुआ दुधवा स्पेशल मास्क
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीSat, 08 Aug 2020 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

दुधवा नेशनल पार्क में वन्यजीवों और जंगलों की सुरक्षा करने वाले अधिकारी और कर्मचारी स्पेशल मास्क पहनेंगे। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कैमाफ्लाइज (पेड़ पौधों के रंग वाला) मास्क तैयार किया है। यह मास्क पहनकर दुधवा के अधिकारी कर्मचारी और वन विभाग के कर्मचारी ड्यूटी करेंगे। इससे वह कोरोना जैसी महामारी के संक्रमण से बचेंगे।

सीडीओ अरविंद सिंह ने बताया कि रक्षा बंधन सप्ताह के तहत स्वयं सहायता समूह की बहनों ने वन विभाग, दुधवा नेशनल पार्क के अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी से बचाने के लिए कैमाफ्लाइज मास्क तैयार किया है। चंदन चौकी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान। दुधवा के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक, विशिष्ट अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी उत्तर अनिल कुमार पटेल और वन अधिकारियों को करीब 800 मास्क भेंट के रूप में दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि दुधवा और वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए यह स्पेशल मास्क बनवाए गए हैं। इनका कलर तो पेड़ पौधों की तरह का है ही। इसमें जो डोरी लगाई गई है वह क्रीम कलर की है। मास्क को तैयार करने में मानकों का भी ध्यान रखा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें