ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीदुधवा के रक्षकों ने जमा कर दिये असलहे

दुधवा के रक्षकों ने जमा कर दिये असलहे

लखीमपुर-खीरी। महेशपुर वन चौकी फूंके जाने के विरोध में बुधवार को वन दरोगा, रेंजरो ने अपने असलहे जमा कर दिए। इससे विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिले के 22 रेंज कार्यालयों पर सुबह ही पहुंचे वन...

दुधवा के रक्षकों ने जमा कर दिये असलहे
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीWed, 10 Oct 2018 02:26 PM
ऐप पर पढ़ें

महेशपुर वन चौकी फूंके जाने के विरोध में बुधवार को वन दरोगा, रेंजरो ने अपने असलहे जमा कर दिए। इससे विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिले के 22 रेंज कार्यालयों पर सुबह ही पहुंचे वन दरोगा, रेंजर ने अपने असलहे जमा कर दिए। कर्मचारियों की मांग है की महेशपुर वन चौकी फूकने और मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। नहीं तो वह वनों की रक्षा से हाथ खींच लेंगे।

वन कर्मियों ने अपना विरोध जताते हुए पहले ही ऐलान किया था कि वह 10 तारीख को अपने असलहे जमा कर देंगे। बुधवार को सभी रेंज कार्यालय पर वन दरोगा, रेंजर ने अपने असलहे जमा कर दिए। इसमे दुधवा, बफर जोन के वन रक्षक और रेंजर भी शामिल हैं। वन रक्षकों के असलहे जमा करने से वन विभाग के उच्च अधिकारियों में हड़कंप मचा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें