
हवा में उछालकर बेटे को पटका, मौत, फिर पैर से लटकाकर ले गया
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर के मितौली में एक नशे में धुत पिता ने अपने सात माह के बच्चे को हवा में उछाल दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पिता का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।...
लखीमपुर के मितौली में नशे में धुत कुर्सी पर बैठे युवक ने अपने सात माह के बच्चे को हवा में उछालकर पटक दिया। सिर में चोट लगने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, नशे में धुत युवक बच्चे के शव को पैर से लटकाकर गली में घूमता रहा। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मितौली थाना क्षेत्र के रेवाना गांव निवासी सतीश कुर्सी पर बैठा अपने सात माह के बच्चे सौरभ से खिलवाड़ कर रहा था। बताते हैं कि नशे में धुत सतीश अचानक सात माह के मासूम बच्चे की पीठ पर हाथ से जोर-जोर से ठोकने लगा।
इसी दौरान उसने बच्चे को हाथ में लेकर ऊपर की ओर उछाल दिया। इसके बाद बच्चा सतीश के साथ जमीन पर आ गिरा। नीचे गिरने से बच्चे के सिर में चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सतीश मृत बच्चे के शव को पैर से लटकाकर गली में घूमता रहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, मितौली इंस्पेक्टर शिवाजी दुबे ने बताया कि युवक की लापरवाही से बच्चे की मौत हुई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




