Lakhimpur Khiri News: वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर रोड पर बिजौरिया मोड़ के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने एक मां, बेटे और नाती को टक्कर मार दी। घटना में तीनों घायल हो गए। आरोपी चालक फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घायलों का इलाज चल रहा है।

Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर रोड पर बिजौरिया मोड़ के पास मां बेटे समेत तीन लोगों को टक्कर मारकर फरार हुए चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर वाहन संख्या यूपी 31 सीटी 6850 के चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम राजेपुर निवासी खुशबू वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 सितंबर को उनकी मां शकुन्तला देवी, भाई अवनीश कुमार और पांच वर्षीय नाती तनुश पटेल बिजौरिया मोड़ के पास सवारी के इंतजार में खड़े थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया था। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। शकुन्तला देवी की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां वह आईसीयू में हैं। खुशबू वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस वाहन संख्या के आधार पर चालक की तलाश में जुटी है।

