ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीडीएम ने डायट व स्कूल का किया निरीक्षण

डीएम ने डायट व स्कूल का किया निरीक्षण

मंगलवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने दोपहर में अचानक अंग्रेजी माध्यम स्कूल राजापुर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में भोजनावकाश चल रहा था,...

डीएम ने डायट व स्कूल का किया निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीWed, 01 Dec 2021 03:22 AM
ऐप पर पढ़ें

लखीमपुर-खीरी।

मंगलवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने दोपहर में अचानक अंग्रेजी माध्यम स्कूल राजापुर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में भोजनावकाश चल रहा था, बच्चे भोजन कर रहे थे। डीएम ने एमडीएम की गुणवत्ता देखी। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत करते हुए उन्हें दुलारा और नियमित भोजन मिलने की पुष्टि की।

इंचार्ज प्रधानाध्यापक अंजू राना ने बताया कि प्रधानाध्यापक रितु अवस्थी चाइल्ड केयर लीव पर हैं। विद्यालय में 366 बच्चे नामांकित हैं। मंगलवार को 195 बच्चे उपस्थित हैं। निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपस्थित पंजिका समेत अन्य अभिलेखों को भी देखे। निरीक्षण में इंचार्ज प्रधानाध्यापक अंजू राना, शिक्षक जूली गौतम, सविता दीक्षित व शिवानी श्रीवास्तव मौजूद मिली। इसके बाद डीएम डायट पहुंचे। प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता से संस्थान में संचालित कक्षाओं की जानकारी ली। प्राचार्य ने बताया कि वर्तमान में वर्ष 2021 डीएलएड प्रथम सेमेस्टर संचालित है, इसमें 200 बच्चे नामांकित हैं। इसमें मंगलवार को 172 प्रशिक्षु उपस्थित हैं। डीएम ने डीएलएड प्रथम वर्ष की कक्षा में पहुंचकर पठन-पाठन की पड़ताल की। इस दौरान प्रवक्ता श्रवण कुमार व अनिल कुमार पठन-पाठन कराते मिले।

बाक्स

मंडी में देखी धान खरीद की हकीकत

लखीमपुर-खीरी। मंगलवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। खमरिया के किसान गुरमीत से बातचीत की। इस दौरान किसान ने बताया कि वह दो ट्राली धान बेचने को लाया था। केन्द्र प्रभारियों से अबतक कितने किसानों से कितनी मात्रा में धान की खरीदा गया इसकी जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने क्रय केंद्र पर क्रय रजिस्टर, स्टॉक पंजिका, निरीक्षण पंजिका, शिकायत पंजिका, अस्वीकृत धान की विवरण पंजिका सहित अन्य अनुरक्षित पंजिकाएं देखी। मंडी में आढ़तियां के यहां जाकर बोली भी अपने सामने लगवाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें