बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ किए गए सम्मानित
Lakhimpur-khiri News - डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर जिले के सभी तहसीलों में बीएलओ द्वारा किए गए शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सम्मान समारोह आयोजित किए गए। बीएलओ को प्रशासन ने सम्मानित किया और जिले की सभी आठ विधानसभा से तीन-तीन बीएलओ का चयन कर उन्हें पुरस्कार दिया गया।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ द्वारा किए गए शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण कार्य को लेकर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर जिले के सभी तहसीलों में सम्मान समारोह आयोजित किए गए। ग्राम-गली और घर-घर पहुंचकर मतदाता सत्यापन करने वाले इन बीएलओ को प्रशासन ने सम्मानित किया। जिले की सभी आठ विधानसभा से तीन-तीन बीएलओ को चयनित कर सम्मानित किया गया। एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह ने विधानसभा 142 लखीमपुर में बीएलओ पूनम अवस्थी , बल सिंह यादव अमित कुमार तिवारी को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में एसडीएम अर्चना ओझा ने श्रीनगर विधानसभा में बीएलओ श्वेता मिश्रा, सुनील कुमार तथा पदमा पांडे को शत-प्रतिशत कार्य के लिए सम्मान मिला।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम मोहम्मदी ने विधानसभा मोहम्मदी क्षेत्र में सोनिया, आमिर खान तथा सरनाम सिंह को उत्कृष्ट मैपिंग के लिए सर्टिफिकेट, शॉल और उपहार देकर सम्मानित किया गया। गोला गोकर्णनाथ में एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने बीएलओ सोमवारी लाल, मनीषा देवी और हसीब खां को, धौरहरा में एसडीएम शशिकांत मणि ने पवन कुमार, शैलेन्द्र कुमार और पंकज कुमार को सम्मानित किया। एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने कस्ता विधानसभा के राजेश कुमार, फिरोज अख्तर खान और अब्दुल सत्तार खां को सम्मान पत्र प्रदान किया। तहसील पलिया में बीएलओ राजमती, रामफूल राना और सावित्री राना को सम्मानित किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




