Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsDiwali Shopping Frenzy Causes Traffic Jams in City
रूट डायवर्जन फेल, बाजार में दिन भर लगा रहा जाम

रूट डायवर्जन फेल, बाजार में दिन भर लगा रहा जाम

संक्षेप: Lakhimpur-khiri News - रविवार को दिवाली की खरीदारी के दौरान शहर में जाम की गंभीर समस्या उत्पन्न हुई। मुख्य बाजारों और गलियों में वाहनों की लंबी कतारें और भीड़ ने लोगों की रफ्तार रोक दी। दुकानों पर भारी भीड़ थी, लेकिन जाम के...

Mon, 20 Oct 2025 01:20 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

कहां एक ओर रविवार को दिवाली की खरीदारी चरम पर रही वहीं दूसरी ओर शहर में चारों तरफ जाम की समस्या ने लोगों को खूब परेशान किया। मुख्य बाजारों से लेकर गलियों तक वाहनों की कतारें और भीड़भाड़ ने लोगों की रफ्तार रोक दी। खपरैल बाजार में बच्चों के कपड़े, जूते और उपहार की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ जुटी रही। वहीं मेन रोड पर सजावटी सामान, मूर्तियों और इलेक्ट्रिक झालरों की खरीददारी के बीच लोगों को पैदल चलने तक की जगह नहीं मिल सकी। बताते चले जहां रविवार को शहर की बाजार सुबह से लेकर रात तक रौनक बनी रही तो वहीं भीड़ के चलते हर तरफ जाम जैसे हालात भी दिखाई दिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शहर की मुख्य सड़कों से लेकर संकरी गलियों और सब्जी मंडी बाजार में भी दिन से लेकर रात तक जाम लगती रही। शहर की सब्जी मंडी में भी दिवाली से पहले जबरदस्त भीड़ रही। लोग आने वाले दिनों के लिए सब्जियां स्टोर करने में जुटे रहे। जिसके चलते मंडी के भीतर जाम जैसे हालात बने रहे। उधर गुरुगोविंद सिंह चौक, स्टेशन रोड, संकटा देवी रोड, गोला रोड, मिश्राना रोड, आर्यकन्या रोड, कंपनीबाग रोड और बस स्टैंड रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव बना रहा। जगह-जगह दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को निकलने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि त्योहार के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था संभालने की कोशिश की। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई गई और बाजार की ओर आने वाले चौपहिया वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई। इसके बावजूद शहर के अंदरूनी हिस्सों में ट्रैफिक जाम के हालात बने रहे। जिससे लोग घंटों फंसे रहे और त्योहार की खरीदारी का उत्साह कुछ फीका पड़ गया।