Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsDistrict Bar Association Election Voting Preparations Complete
जिला अधिवक्ता संघ का मतदान आज, तैयारियां पूरी

जिला अधिवक्ता संघ का मतदान आज, तैयारियां पूरी

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - जिला अधिवक्ता संघ की वार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मतदान की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मतदान शनिवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। 29 प्रत्याशी 11 पदों के लिए चुनाव मैदान में हैं। मतगणना 18 जनवरी को होगी। मतदान में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी रहेगी।

Jan 16, 2026 10:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

जिला अधिवक्ता संघ की वार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव के लिए शनिवार को होने वाले मतदान की सारी तैयारियां हो गयी हैं। शनिवार की सुबह नौ बजे से मतदान शुरू होगा जो शाम पांच तक चलेगा। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष और महामंत्री समेत ग्यारह पदों के लिए 29 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। संघ के 2030 मतदाता शनिवार को मतपेटियों में इनके भाग्य का फैसला बन्द कर देंगे। 18 जनवरी को मतगणना करायी जाएगी। जबकि गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ सदस्य के तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की कमान संभाल रहे मुख्य चुनाव अधिकारी प्रह्लाद जी ने बताया कि शनिवार की सुबह नौ बजे से मतदान शुरू होगा जो शाम पांच बजे तक चलेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मतदान के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला अधिवक्ता संघ के पँ ब्रह्मादीन मिश्र स्मारक हॉल में मतदान के लिए दस बूथ बनाये गए हैं और मतपत्र लेने के लिए दस टेबल लगाई गई हैं। इसके अलावा एक सेंट्रल टेबल पर मतपेटियां रखी जाएंगी। मतदान हॉल में प्रत्याशी अथवा उसका एक अभिकर्ता रह सकेगा। वोट डालने के लिए मतदाता सदस्य को जिला अधिवक्ता संघ से जारी परिचय पत्र और लाना होगा। मतदान पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा।