बाढ़ में कटे बंधे की दुरुस्तीकरण का काम तेज, डीएम ने लिया जायजा

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

जिला प्रशासन ने संभावित बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियाँ तेज कर दी हैं। डीएम ने गाँव पंचायत लालपुर में बन्धा मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बन्धे की ऊंचाई बढ़ाने का आग्रह किया। भाजपा नेता ने अफसरों से राहत कार्यों को प्रभावी बनाने का अनुरोध किया।

बाढ़ में कटे बंधे की दुरुस्तीकरण का काम तेज, डीएम ने लिया जायजा

संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अफसरो संग तहसील, ब्लॉक निघासन के अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर के मजरा चन्दनपुरवा में चल रहे बन्धा मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि 70 मीटर की लम्बाई में ग्राम पंचायत की ओर से बन्धा मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। ग्रामवासियों ने अवगत कराया कि बन्धा निर्माण कार्य विगत वर्ष में कराया गया था, जोकि बाढ के समय तीन स्थानों पर कट गया था, जिसे पुनः मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। ग्रामवासियों ने डीएम से बन्धे की ऊंचाई बढ़ाने हेतु आग्रह किया।डीएम ने बीडीओ निघासन को बन्धे की ऊंचाई के साथ-साथ मजबूती से गुणवत्तापरक व समय से पूरा करने निर्देशित किया। साथ ही डीएम ने ग्राम पंचायत बैलहा के मजरा ठाकुरपुरवा में चल रहे रपटा पुल के दोनो तरफ बहतिया नाला में सिल्ट सफाई कार्य का निरीक्षण किया। डीएम ने ग्रामवासियों के आग्रह पर बीडीओ निघासन को निर्देशित किया कि सिल्ट सफाई का कार्य रपटा के दोनो तरफ और अधिक लम्बाई में कराया जाए। इस मौके पर बीजेपी नेता राज राजेश्वर सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी अनिल कुमार सिंह, एसडीएम राजीव कुमार निगम, बीडीओ जयेश कुमार सिंह मौजूद रहे。

भाजपा नेता ने अफसरों के सामने रखीं मांगें

-डीएम ने बैलहा रपटा पुल पर चल रहे सिल्ट सफाई कार्य तथा लालपुर-तमोलिनपुरवा बांध की मरम्मत का काम देखा। राज राजेश्वर सिंह ने उनको इस इलाके के बाढ़ और कटान से ज्यादा प्रभावित होने वाले गांवों की जानकारी देते हुए बाढ़ से बचाव और राहत कार्यों को और प्रभावी बनाने के प्रयास करने का अनुरोध किया। राज राजेश्वर सिंह ने बाढ़ आने से पहले काम पूरे कर लेने पर क्षेत्र के हजारों लोगों को काफी राहत मिलने की बात कही। उन्होंने इस इलाके में शारदा नदी और बहतिया, घाघी आदि नालों की बाढ़ का प्रभाव कम करने को कई सुझाव भी दिए। डीएम ने इनको संज्ञान में लेकर संबंधित अफसरों को निर्देश दिए। बीडीओ को बाढ़ से बचाव तथा राहत कार्यों में तेजी लाने और सभी काम निर्धारित समय में पूरे कराने को कहा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डीएम ने किस गाँव में बन्धा मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया?
डीएम ने ग्राम पंचायत लालपुर के मजरा चन्दनपुरवा में बन्धा मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।