किसानों को दिए पेड़ी प्रबंधन कृषि यंत्र, उत्पादन बढ़ाने पर जोर

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - चीनी मिल ने किसानों को पेड़ी प्रबंधन कृषि यंत्र वितरित किया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर ने किसानों से अपील की कि वे आधुनिक कृषि यंत्र का उपयोग करें। यह यंत्र गन्ने की पैदावार बढ़ाने में मदद करेगा। इस दौरान कई अधिकारियों और प्रगतिशील किसानों की उपस्थिति रही।

किसानों को दिए पेड़ी प्रबंधन कृषि यंत्र, उत्पादन बढ़ाने पर जोर

चीनी मिल द्वारा मिल परिक्षेत्र के किसानों को ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर की उपस्थिति में पेड़ी प्रबंधन कृषि यंत्र का वितरण किया गया। आशुतोष मधुकर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कई किसान पेड़ी के खेतों में सिंचाई, गुड़ाई व अन्य आवश्यक कार्य नहीं करते इससे उत्पादन प्रभावित होता है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे इस आधुनिक कृषि यंत्र का उपयोग कर अपनी फसल की बेहतर देखभाल करें। वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना पीएस चतुर्वेदी ने बताया कि आरएमडी कृषि यंत्र किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा और पेड़ी गन्ने की पैदावार बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने बताया कि यह मशीन पेड़ी प्रबंधन से जुड़े सभी आवश्यक कार्य जैसे ठूंठों की जमीन की सतह से कटाई, पुरानी जड़ों को तोड़ना, लाइनों के बीच गुड़ाई के साथ उर्वरक डालना और ठूंठों पर स्प्रे एक ही बार में करने में सक्षम है। इस दौरान प्रगतिशील किसान ग्रंट नम्बर तीन के महेंद्र साहनी, हीरपुर फार्म के तनवीर सिंह को आरएमडी मशीन उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर सहायक महाप्रबंधक गन्ना ओडी शर्मा, प्रबंधक गन्ना सत्येंद्र कुमार मिश्र, संजीव चौधरी, उप प्रबंधक गन्ना सुनील सिंह तथा सहायक प्रबंधक गन्ना अनूप मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।