होलिका दहन स्थल को लेकर बेनतीजा रही वार्ता
Lakhimpur-khiri News - तुलसीरामपुरवा मजरा डिडुआ कला में होलिका दहन स्थल को लेकर विवाद बढ़ गया है। एसडीएम शशीकांत मणि ने तीन दिन तक वार्ता की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। ग्रामीणों का कहना है कि यह परंपरा है, जबकि विरोधी पक्ष इसे भूमि विवाद बताते हैं। शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

क्षेत्र के तुलसीरामपुरवा मजरा डिडुआ कला में होलिका दहन स्थल को लेकर चल रहा विवाद और गहरा गया है। मामले को सुलझाने के प्रयास में एसडीएम शशीकांत मणि ने दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाकर लगातार तीन दिन तक वार्ता कराई, लेकिन बातचीत किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। तुलसीरामपुरवा के ग्रामीणों का कहना है कि उक्त स्थल पर पुश्तैनी रूप से वर्षों से होलिका दहन होता चला आ रहा है और परंपरा को रोका नहीं जाना चाहिए। वहीं विरोधी पक्ष का कहना है कि भूमि विवादित है, इसलिए न्यायालय के आदेश तक यथास्थिति बनाए रखना जरूरी है। कोतवाल रविन्द्र सोनकर ने बताया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो बटालियन पीएसी बल तैनात किया गया है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



