ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीभोजपुरी गानों पर झूमे श्रोता, मचाया धमाल

भोजपुरी गानों पर झूमे श्रोता, मचाया धमाल

ऐतिहासिक चैती मेला मंच पर बुधवार की शाम भोजपुरी कार्यक्रम पेश किया गया। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, अधिशाषी अधिकारी आरआर अम्बेश ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत...

ऐतिहासिक चैती मेला मंच पर बुधवार की शाम भोजपुरी कार्यक्रम पेश किया गया। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, अधिशाषी अधिकारी आरआर अम्बेश ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत...
1/ 2ऐतिहासिक चैती मेला मंच पर बुधवार की शाम भोजपुरी कार्यक्रम पेश किया गया। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, अधिशाषी अधिकारी आरआर अम्बेश ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत...
ऐतिहासिक चैती मेला मंच पर बुधवार की शाम भोजपुरी कार्यक्रम पेश किया गया। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, अधिशाषी अधिकारी आरआर अम्बेश ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत...
2/ 2ऐतिहासिक चैती मेला मंच पर बुधवार की शाम भोजपुरी कार्यक्रम पेश किया गया। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, अधिशाषी अधिकारी आरआर अम्बेश ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत...
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीFri, 19 Apr 2019 01:42 AM
ऐप पर पढ़ें

ऐतिहासिक चैती मेला मंच पर बुधवार की शाम भोजपुरी कार्यक्रम पेश किया गया। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, अधिशाषी अधिकारी आरआर अम्बेश ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत कराई। छोटी काशी के ऐतिहासिक चैती मेले में बुधवार को भोजपुरी कार्यक्रम किया गया। जिसमें सुचिता पांडेय एंड पार्टी लखनऊ द्वारा भोजपुरी कार्यक्रम पेश किए गए। कार्यक्रम की शुरूआत सुचिता पांडेय ने भगवान भोलेनाथ के भजन गाकर की-जेकरनाथ भोलेनाथ ऊ अनाथ कैसे होई से की। उसके बाद देवी गीत गाया-निमिया के पेड़वा मइया झूलेली झुललना।

कबीर भजन गाया गया-चदरिया झीनी रे झीन। लोकगीत गाया गया-राम जी से पूछे जनकपुर के नारी। उसके बाद विवाह गीत पेश किया गया-सुन्दर दूल्हा। सोहर-जुग-जुग जियासु ललनवा। कैसे बनी, कैसे बनी, फैक दिले थरिया समेत तमाम भोजपुरी गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया गया। गीतों को धुन देने वालों में कीबोर्ड पर विनय गुप्ता, ढोलक पर नवीन पांडेय, आक्टो पैड पर अंशू, तबला पर पंकज, हरमोनियम पर दिलीप शर्मा ने कलाकारों का साथ दिया।

संचालन प्रधान लिपिक राजेश वाजपेई ने किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मनोज पांडेय, सभासद वीरेन्द्र कुमार एडवोकेट, ओपी भारती, जेई एमआर मौर्य, प्रेमा पांडेय, अंजुम वारसी, श्रीषचन्द्र त्रिपाठी, वैभव त्रिपाठी, अजय वर्मा, अमित श्रीवास्तव, मोहित गिरि, अवधेश कुमार, प्रेम प्रकाश पाठक, रविशंकर समेत तमाम श्रोतागण मौजूद रहे। बाक्सगायन प्रतियोगिता के लिए 19 अपै्रल तक करें आवेदन-गायन प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर के प्रतिभागियों को प्रतिभाग करने के लिए 19 अपै्रल आज सुबह 10.30 बजे तक तक नगर पालिका परिषद कार्यालय में अपना आवेदन कर सकेंगे। जिनका आवेदन स्वीकार होगा वही प्रतिभागी अपना ऑडीशन दे सकेंगे। बाक्समेले में आज-ऐतिहासिक चैती मेला मंच पर आज 19 अपै्रल को कुलहिन्द मुशायरा पेश किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें