Lakhimpur Khiri News: अमावस्या पर भोलेनाथ के जयघोष से गूंजा शिव मंदिर

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: फोटो--01-- पौराणिक शिव मंदिर में मंगलवार सुबह से ही पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़ वार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी थी । भगवान शिव के दर्शन और

Lakhimpur Khiri News: अमावस्या पर भोलेनाथ के जयघोष से गूंजा शिव मंदिर

Lakhimpur Khiri News: अमावस्या के अवसर पर शहर के पौराणिक शिव मंदिर में मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी थी । भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए दूर दराज से पहुंचे भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते भक्तों ने धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार कर बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए। मंदिर परिसर में घंटा घड़ियाल और शंखनाद की गूंज के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।अमावस्या के विशेष महत्व को देखते हुए दिनभर श्रद्धालुओं का मंदिर में आने का सिलसिला जारी रहा।

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख समृद्धि उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। भीड़ के बावजूद मंदिर में दर्शन-म पूजन की व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।